Home Ambala अंबाला के पंजोखरा साहेब गुरुद्वारा में पहुंचे पूर्व सांसद प्रो...

अंबाला के पंजोखरा साहेब गुरुद्वारा में पहुंचे पूर्व सांसद प्रो प्रेम सिंह चंदूमाजरा…

237
0
अम्बाला, 8 दिसंबर -शिरोमणि अकाली दल के जनरल सेक्रेटरी व श्री  आनंदपुर साहिब के पूर्व सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा आज  पंजोखरा साहिब में प्रो प्रेम सिंह चंदूमाजरा श्री अकाल तख्त साहिब के आदेश अनुसार  लगाई गई सेवा की | उन्होंने किसानों द्वारा किये जा रहे आंदोलन पर पंजाब सरकार व हरियाणा सरकार की जमकर निंदा की ! पंजाब सरकार पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि पहले पंजाब सरकार किसानों को कहती थी वे किसानों के साथ है लेकिन अब पीछे हट रहे है !
श्री  आकाल तख़्त द्वारा आकली दल के कई नेताओ के बेअदबी मामले में धार्मिक सजा सुनाई थी जिसका आज आखरी दिन था अंबाला के  पंजोखरा साहेब गुरुद्वारा में पूर्व सांसद चंदूमाजरा ने आज यहाँ सेवा की और कहा कि उन्हें यहाँ गुरुघर में सेवा करके बहुत आनंद आया  !
अपनी मांगो को लेकर धरने पर बैठे व दिल्ली जाने की नाकाम कोशिश कर किसानों पर बोलते हुए उन्होंने कहा बड़े अफ़सोस की बात है कि किसानों ने अपने हक़ के लिए दिल्ली जाने का प्रोग्राम बनाया, लेकिन होना तो ये चाहिए था कि सरकार खुद इनकी मांगे मानने की पहल करें लेकिन ऐसे नहीं हुआ, पंजाब सरकार को भी चाहिए था कि दिल्ली में जाकर किसानों का पक्ष रखे लेकिन सरकार तस से मस नहीं हुई, पंजाब सरकार कहती थी कि किसानों के लिए लड़ेंगे मरेंगे लेकिन वे अब कही भी नज़र नहीं आई !
हरियाणा सरकार ने किसानों को शम्भू बॉर्डर से आगे जाने के लिए दिल्ली पुलिस की परमिशन दिखाने की बात कही है इस बोलते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली जाने के लिए हरियाणा के लिए अब परमिशन की जरूरत होंगी ये बड़े दुःख की बात है ये कोई पाकिस्तान से नहीं आ रहे जो परमिशन लेनी होंगी  !
हरियाणा सरकार ने किसानों को MSP दे दी है इसलिए  हरियाणा का किसान अब पीछे हट गया है इस पर पंजाब सरकार पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को भी इनकी मांगे पूरी करनी चाहिए क्योंकि उन्होंने कहा था हम किसानों की सभी मांगे पूरी करेंगे !
पंजाब में पंजाब के आकाली दल के नेता सुखबीर बादल पर हुए हमले पर उन्होंने कहा कि वे इसकी निंदा करते है  साथ कि किसानों को सन्देश देते हुए उन्होंने कहा कि किसान शांति पूर्वक प्रदर्शन करें व उनका प्रतिनिधि मंडल सरकार से बात करें !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here