Home Crime सैलरी नहीं मिली तो…युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, लोगों में मचा...

सैलरी नहीं मिली तो…युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, लोगों में मचा हड़कंप

178
0

फरीदाबाद (अंकुर कपूर): हरियाणा में भी क्राइम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। आए दिन आत्महत्या के मामले सामने आ रहे हैं। बता दें कि फरीदाबाद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक को सैलरी (10,000) नहीं मिली तो उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी लैब संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और अब मामले की जांच चल रही है।

जानकारी के मुताबिक फरीदाबाद की एक लैब पर लव नाम का युवक काम करता था। उसने मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक लव के परिजनों की मानें तो वह पिछले कई दिनों से सेक्टर-34 की एक लैब पर काम कर रहा था, जहां के संचालक ने उसे सैलरी देने से मना कर दिया। आरोप है कि कई बार सैलरी मांगे जाने के बाद भी उसने मना किया। जिससे वह तनाव में आ गया। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here