सिरसा : चन्द्रिका ( TSN)- आम आदमी पार्टी ने जिला पार्षद संदीप कौर के जेठ की नशा तस्करों द्वारा ह+त्या मामले में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है । आम आदमी पार्टी ने सभी अधिकारियों और भाजपा सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है ।
जिला परिषद के जेठ के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग
पत्रकारों से बातचीत में आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने कहा कि सीएम मनोहर लाल ने खुद कहा था कि सिरसा में नशे का कारोबार बहुत फैला हुआ है। नौ साल सीएम की कुर्सी पर बैठने के बाद यदि सीएम खुद ये कहते हो कि नशा बहुत फैला हुआ है तो वो खुद अपने फेल होने की कहानी बता रहे थे। उन्होंने कहा कि आज उनके द्वारा कहा गया एक एक शब्द जमीन पर सच होता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस ने नशा तस्करों के सामने सरेंडर कर दिया है, यहां तक कि परिवार के लोगों को बुलाकर पुलिस के बड़े अधिकारी मुख्य आरोपी का नाम वापस लेने को कहते हैं। आम आदमी पार्टी उन सभी अधिकारियों और भाजपा की सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए आरोपी के खिलाफ जल्द कड़ी कार्यवाई की मांग की है ।अनुराग ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस संघर्ष को सड़कों पर लेकर उतरेगी, ये लड़ाई यहां खत्म नहीं होगी। इस मौके पर कुलदीप गदराना, हैप्पी रतिया, श्याम मेहता, बीबो इंदौरिया, जयविंदर मचेव, वीरेंद्र सिंह, डी आई हंसू, रवि, कविता नागर, रोहतास, भूपेंद्र बेनीवाल, दारा सिंह, प्रदीप सचदेवा, सुरजीत बेगू और राजेश मलिक मौजूद रहे।







