Home Haryana पंचकूला में भारी बारिश और बादल फटने से तबाही, पुल बहा

पंचकूला में भारी बारिश और बादल फटने से तबाही, पुल बहा

118
0

पंचकूला | हरियाणा के पंचकूला से बड़ी खबर है। जिले में देर रात से सुबह तक हुई इस सीजन की सबसे तेज बारिश ने भारी तबाही मचा दी है। खासतौर पर खटौली गांव में टांगरी नदी पर बना पुल टूट गया और उसका एक हिस्सा बह गया। प्रशासन ने तुरंत ऐतिहात के तौर पर पुल के आसपास की जगह को सील कर दिया है। पुलिस और प्रशासन की टीम ने लोगों को नदी और टूटे हुए पुल के पास जाने से रोक दिया है।

पंचकूला के मोरनी क्षेत्र के प्लासरा गांव में भी बादल फटने जैसी घटना से भारी नुकसान हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि अचानक तेज आवाज़ के साथ बहुत सारा पानी एक साथ गिरा। इससे सड़कों, गलियों और खेतों सहित पूरे गांव में व्यापक नुकसान हुआ है। ग्रामीण अब भी इस घटना की भयावहता को समझ नहीं पा रहे हैं, लेकिन स्थानीय लोग इसे बादल फटने जैसी तबाही मान रहे हैं।

प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य और नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। हालांकि प्लासरा गांव में हुए नुकसान की पूरी जानकारी अभी सामने आनी बाकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here