करनाल,7 फरवरी – डोंकी में विदेश भेजने वाले ट्रैवल एजेंटों पर पुलिस का एक्शन शुरू हो गया है।डिपोर्ट हुए तीन लोगों ने करनाल पुलिस को शिकायत दे दी है।पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरम्भ कर दी है।डीएसपी ने कहा इस मामले में आरोपीयों की जल्द गिरफ्तारियां की जाएंगी।
अमेरिका से हाल ही में डिपोर्ट हुए हरियाणा के युवक अब फर्जी एजेंटों के खिलाफ खुलकर सामने आने लगे हैं। डिपोर्ट हुए इन युवाओं में 7 करनाल के हैं जिनमें से तीन ने आज करनाल पुलिस उपाधीक्षक राजीव कुमार के पास जाकर उन्हें लिखित में शिकायत दी है।
डीएसपी राजीव कुमार का कहना ये
डीएसपी राजीव कुमार ने मीडिया को बताया कि तीन लोगों ने उन्हें डोंकी में बाहर भेजने वाले ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ शिकायत दी है। उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद इन आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे और भी जो लोग हैं वह भी पुलिस से संपर्क कर शिकायत दे सकते हैं। पुलिस इनकी शिकायत पर फर्जी एजेंटों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी करनाल पुलिस ऐसे एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और इनमें से काफी लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। जो लोग बाहर बैठे हैं उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है.







