17 दिसंबर, कुरुक्षेत्र--इस्माईलाबाद (कुरुक्षेत्र) खंड के गांव ठसका मीरांजी की बेटी की विदेश कनाडा में कमरे में घुस कर हमलावरों द्वारा चाकुओं से ह.मला कर ह.त्या करने का मामला सामने आया है। विदेश में गांव की बेटी की ह.त्या की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। सूचना मिलते ही पीडि़त परिवार को सांत्वना देने के लोगों का जमावड़ा लगा रहा। परिजनों ने सरकार व प्रशासन से उनकी बेटी का श.व जल्द से जल्द भारत लाने की मांग रखी है।
जानकारी देते हुए गांव ठसका मीरांजी के सरपंच मीणा कुमारी ने बताया कि करीब दो साल पहले उनके गांव के रहने वाले बगीचा सिंह की लडक़ी दो साल के स्टडी वीजा पर कनाडा के सरी शहर में गई थी। वहां पर वह सरी शहर में रह रही थी। आज उन्हें सूचना मिली कि जिस रूम में सिमरन(23) रह रही थी। रात के समय उस रूम में अज्ञात ह.मलावरों ने घूस कर ह.मला कर दिया है जिसमें सिमरन की चाकू मार कर ह.त्या कर दी गई है तथा उसके साथ ही कमरे में रह रहे एक लडक़ा व लडक़ी जो कि सगे भाई बहन बताए जा रहे है वे गंभीर रूप से घायल है जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दिलबाग सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही परिजनों का रो रोकर बूरा हाल है। पूरा गांव पीडि़त परिवार के साथ खड़ा है और पूरा गांव सरकार व प्रशासन से मांग कर रहा है कि उनकी बेटी के श.व को जल्द से जल्द हिंदुस्तान लाया जाए।







