पानीपत (एकता): हरियाणा की महिला रेसलर नैना कैनवाल को जमानत मिल गई है। मीडिया सूत्रों के अनुसार मंगलवार को इस केस में कोर्ट में सुनवाई हुई। जहां दोनों पक्षों की बहस हुई। आखिरकार कोर्ट के फैसले पर 18 दिन बाद नैना जमानत पर सुनारिया जेल से बाहर आएंगी। बताया जा रहा है कि नैना राजस्थान पुलिस में एसआई हैं, उन्हें सर्विस रिवाल्वर मिल जाती है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने बताया कि 2021 में दिल्ली के मोहन गार्डन थाने में बोहर निवासी सुमित नांदल के खिलाफ अपहरण और उगाही का मामला दर्ज हुआ था।
पुलिस उसको ढूंढने 2 मार्च 2023 को रोहतक पहुंची थी। उस समय वह लाढ़ोत रोड स्थित सनसिटी हाइट्स के एक फ्लैट में था। पुलिस के आने से पहले ही सुमित नांदल वहां से निकल गया। वह नैना के घर पहुंचा तो उसके दोनों हाथों में रिवाल्वर थी। पुलिस को देखकर नैना ने रिवाल्वर खिड़की से नीचे फेंक दी। इसके बाद पिस्तौल पुलिस के हाथ लगी और आर्म्स एक्ट के तहत केस नैना पर दर्ज किया गया और उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तब से लेकर वह अब तक जेल में ही थी।
जानिए कौन हैं नैना कैनवाल
पानीपत जिले के गांव सुताना की महिला पहलवान नैना कैनवाल रहने वाली हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई मैडल हासिल किए हैं। नैना कैनवाल को हरियाणा केसरी का खिताब भी मिल चुका है।







