Home Haryana गृह मंत्री अनिल विज ने हरियाणा बजट की जमकर तारीफ की, राहुल...

गृह मंत्री अनिल विज ने हरियाणा बजट की जमकर तारीफ की, राहुल गांधी पर साधा निशाना

159
0

अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने पेश हुए बजट की जमकर तारीफ की। मीडिया सूत्रों के अनुसार विज ने राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि राहुल के दिए बयान भाजपा धौंस पट्टी दिखाने वाले छात्र की तरह हैं। इस पर विज ने कहा कि राहुल गांधी ने आईना देख लिया होगा। भाजपा सरकार ने चाहे वो केंद्र में हो या राज्य में उन्होंने विकसित भारत के लिए कदम बढ़ाना शुरू कर दिया है। आज तक जितनी भी सरकारें आई उन्होंने कभी भी विकसित भारत बनाने की नहीं सोची।

विज ने कहा कि जो देश भारत से पहले आज़ाद हुए वो भी विकसित हो गए हैं लेकिन हम अभी तक विकासशील हैं, लेकिन हमें आज भी भौतिक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के मार्गदर्शन से सरकारों ने बजट में परिवर्तन किया है। उन्होंने कहा कि विकास का पैसा हर धमनी के कोने तक जाए ताकि सभी विकसित हो इस बात की चिंता मुख्यमंत्री जी ने बजट में की है। विज ने कहा कि पिछली सरकारे SYL बनाने के लिए लड़ती तो रही लेकिन कभी भी इसके लिए बजट नहीं रखा, लेकिन इस बार पहली बार इसके लिए 101 करोड़ रुपए इसमें रखा गया।

कांग्रेसी नेता राहुल गांधी द्वारा दिए ब्यान कि भाजपा धौंस पट्टी दिखाने वाले छात्र की तरह है है जो किसी का सम्मान नहीं करते। इस पर विज ने तंज कसते हुए कहा कि लगता है राहुल गांधी ने शीशे में अपना प्रतिबिम्ब देख लिया होगा। वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह व समर्थकों द्वारा पंजाब के अजनला में पुलिस थाने पर कब्जा किए जाने पर विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी न जाने क्यों पंजाब मे शान्ति नहीं होने देना चाहती। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा दिए बयान कि भाजपा चुनाव जीत रहे है लेकिन राजनीतिक विश्वनीयता खो रही है। इस पर पलटवार करते हुए विज ने कहा कि अखिलेश को अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए। इनकी पार्टी के विधायक किस कदर देश को तोड़ने मे लगे हुए इनको उनकी चिंता करनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here