Home Haryana अंबाला में बिजली विभाग ने नगर निगम का काटा कनेक्शन, जानने के...

अंबाला में बिजली विभाग ने नगर निगम का काटा कनेक्शन, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

208
0

अंबाला (अकुंर कपूर): करोड़ों का बिजली बिल बकाया होने के चलते हरियाणा के अंबाला में बिजली विभाग ने नगर निगम का बिजली कनेक्शन काट दिया। बस फिर क्या था, निगम आयुक्त को जैसे ही ये बात पता चली तो उन्होंने अपने अधिकारियों के साथ बैठक कर विभाग की बिल्डिंग का टैक्स बकाया होने की बात कह कर बिजली विभाग की बिल्डिंग सील करने की बात कही।

अंबाला में इस मामले को लेकर नगर निगम और बिजली विभाग अब आमने-सामने नजर आ रहे हैं। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि निगम की उनकी तरफ बिजली बिल की 1.98 करोड़ की देनदारी है। ये राशि बिजली विभाग का टैक्स काट कर दी गई है। फिलहाल उनके बिजली कनेक्शन को वापस से जोड़ दिया गया है और निगम के द्वारा यह आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही बिल का भुगतान कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here