Home Ambala कैबिनेट मंत्री अनिल विज अपने ब्यानों से सुर्खियों में..अफसरशाही में भी...

कैबिनेट मंत्री अनिल विज अपने ब्यानों से सुर्खियों में..अफसरशाही में भी उथल पुथल

113
0
अम्बाला, 1 फरवरी –हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज पिछले 2 दिनों से अपने ब्यानों में सुर्खियों में है। जिससे राजनितिक ही नहीं अफसरशाही में भी उथल पुथल है। आज फिर विज ने पुष्पा अंदाज में इशारा करते हुए बोल दिया कि मैं जो बोलता हूं आत्मा से बोलता हूं। अनिल विज ने कहा मेरी कोई हैसियत नही कि मैं कुछ बोलूं मैं जो बोलता हूं आत्मा से बोलता हूं।विज का यह इशारा अब किस तरफ है यह बड़ी बात है।अनिल विज ने कहा मेरी लड़ाई आत्मसम्मान की है वो जारी रहेगी। वहीं विज की सख्ती के बाद डीसी अंबाला के हुए तबादले पर अनिल विज ने कहा ये आते जाते रहते हैं ऐसी कोई बात नही है।
अनिल विज का मोर्चा अफसरशाही पर खुला हुआ है। विज के खिलाफ ह.त्या की साजिश और उन्हें हरवाने मामले की जांच आगे नही बढ़ी। जिस पर विज आत्मसम्मान की लड़ाई होने की बात कह रहे हैं। विज ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अभी मेरी उनसे बात नही हुई है अब वो क्या महसूस कर रहे हैं। उनसे बैठकर बात करेंगे। अनिल विज के ब्यान से विपक्ष सरकार को लगातार घेर रहा है।
अरविन्द  केजरीवाल के बयान पर दी कड़ी प्रतिक्रिया 
वहीं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सयोजक अरविन्द  केजरीवाल के बयान जिसमें   हरियाणा CM के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज किया जाना चाहिए क्योंकि जान बूझकर यमुना का पानी जहरीला किया गया है। इस पर बोलते हुए अनिल विज ने कहा कि  झूठ बोलना अपराध है। केजरीवाल पर भी केस दर्ज किया जाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here