Home Haryana डेरा सच्चा सौदा प्रमुख रणजीत मर्डर केस… जीजा प्रभु दयाल बोले कि...

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख रणजीत मर्डर केस… जीजा प्रभु दयाल बोले कि सुप्रीम कोर्ट का खटखटाएंगे दरवाजा

185
0
कुरुक्षेत्र :चन्द्रिका ( TSN)-पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से गुरमीत राम रहीम को राहत मिलने पर रणजीत सिंह के जीजा प्रभु दयाल ने प्रतिक्रिया दी है.  राम रहीम को हाई कोर्ट से रणजीत हत्याकांड में बरी करने पर कहा कि अब हम सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई लड़ेंगे और मरते दम तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी. कुरुक्षेत्र के गांव खानपुर कोलिया में रणजीत सिंह के घर पर पसरा सन्नाटा परिवार के लोग बेटा जगसीर व अन्य पैरवी के लिए चंडीगढ़ गए है.
रंजीत के जीजा प्रभु दयाल ने कहा  अब हम सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई लड़ेंगे और मरते दम तक लड़ाई हमारी जारी रहेगी, पंचकूला स्थित हरियाणा की विशेष सीबीआई कोर्ट ने अक्टूबर 2021 में  उम्र कैद की सजा सुनाई थी. उम्र कैद की सजा के खिलाफ राम रहीम ने दाखिल की थी अपील। साल 2002 में यह हत्याकांड हुआ था और बाद में 2003 में मामला सीबीआई को सौंपा गया था।10 जुलाई 2002 को डेरे की प्रबंधन समिति के सदस्य रहे कुरुक्षेत्र के रणजीत सिंह की ह*त्या हुई थी.डेरा प्रबंधन को शक था कि साध्वी यौ*न शोषण की गुमनाम चिट्ठी के पीछे रंजीत का हाथ है.10 जुलाई को रंजीत सिंह अपने पिता को खेतों में चाय देकर लौट रहा था तो खेतों के पास ही उनकी गोली मारकर ह*त्या कर दी थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here