Home Crime सफाई दरोगा को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रिश्वत...

सफाई दरोगा को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार

157
0
कुरुक्षेत्र, 1 फरवरी -एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कुरुक्षेत्र और अंबाला की टीम ने नगर परिषद के एक सफाई दरोगा को घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। नगर परिषद थानेसर में कार्यरत दरोगा के कब्जे से टीम ने 5 हजार रुपए बरामद किए है।
टीम ने आरोपी से 5 हजार रुपए किए बरामद
 गांधी नगर के रहने वाले शिकायतकर्ता अनुसार वह कुछ दिन पहले अपनी गैर-हाजरी के संबंध में अपने भाई के साथ दरोगा राजेंद्र निवासी गांव बारना से मिला था। दरोगा ने उसकी गैर-हाजरी को हाजरी में बदलने के एवज में 5 हजार रुपए की घूस मांगी थी। आरोपी ने उसका बैंक का ATM अपने पास रख लिया था। आरोपी ने 5 हजार रुपए देकर कार्ड ले जाने की बात कही थी। उसने दरोगा से एक-दो दिन का समय मांगा था। आरोपी दरोगा ने उसे 31 जनवरी को घूस  के लिए बुलाया था। इस पर कार्रवाई के लिए टीम ने शिकायतकर्ता को 500-500 रुपए के नोट देकर दरोगा के पास भेजा था। जैसे ही आरोपी ने रुपए पकड़े तुरंत टीम ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ करप्शन एक्ट के तहत FIR दर्ज की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here