गुरुग्राम, 1 फरवरी –दिल्ली चुनाव में यमुना पॉलिटिक्स पर बढ़ते विवाद पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने बयान दिया है।राव नरबीर सिंह ने कहा कि वह पर्यावरण मंत्री हैं। जिसके तहत उनके पास जमुना पानी की हर महीने रिपोर्ट आती है।यमुना के पानी की सोनीपत के आखिरी गांव पल्ला में जांच की जाती है. इसके बाद यमुना दिल्ली में प्रवेश करती है और उस रिपोर्ट में पानी साफ होता है।उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा की वे चुनाव के दौरान भ्रम की स्थिति पैदा करते हैं।
यह मुद्दा राजनीति का नहीं.. इसमें आरोप प्रत्यारोप ठीक नहीं
कैबिनेट मंत्री राव नरवीर सिंह की माने तो सोनीपत के पल्ला और फरीदाबाद के बसंतपुर गांव में जमुना पानी की जांच की जाती है। उन्होंने साथ में यह भी कहा कि यह राजनीतिक मुद्दा नहीं है। इसलिए इस पर आरोप-प्रत्यारोप नहीं होने चाहिए। साथ ही उन्होंने दिल्ली चुनाव को लेकर कहा कि दिल्ली में लोग आम आदमी पार्टी से दूरी बना रहे हैं। उनके विधायकों ने भी इस्तीफा दे दिया है। इसलिए भाजपा वहां मजबूत स्थिति में है।बहरहाल एक बात तो साफ है कि दिल्ली चुनाव में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।तमाम केंद्रीय मंत्रियों से लेकर अलग-अलग राज्यों के मंत्रियों की ड्यूटी दिल्ली में लगाई गई है। हालांकि यह तो आने वाली 8 तारीख को पता चल पाएगा की दिल्ली की जनता के दिल में क्या है।







