अम्बाला, 20 जनवरी –हरियाणा को खेलों का देश कहा जाता है और हरियाणा के खिलाड़ी पूरे देश भर में हरियाणा का नाम रोशन करते हैं.इसी कड़ी के चलते अंबाला में आज कबड्डी महाकुंभ का आयोजन किया गया. जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शिरकत की. इस दौरान स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हॉकी के लिए ग्राउंड बनाने व नए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए 5 करोड़ की राशि देने का ऐलान किया।
इस दौरान नायब सैनी ने हरियाणा के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके जज्बे को बढ़ाया और अंबाला के नारायणगढ़ क्षेत्र में बने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हॉकी के लिए मैदान तैयार करने की बात कही. इसके साथ खिलाड़ियों की सुविधा को देखते हुए 5 करोड़ की राशि से खेल स्टेडियम बनाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने हरियाणा के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हरियाणा का खिलाड़ी पूरे देश में नाम कमा रहा है।







