रोहतक : चन्द्रिका ( TSN)- कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य एवं रोहतक से प्रत्याशी घोषित किए गए दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बयान पर पलटवार किया है। टिकटों की घोषणा होते ही आज पहली प्रतिक्रिया में दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि खट्टर साहब, पहलवान के दंगल में अकेले उछलकूद करने से कुछ नहीं होता, अब कांग्रेस के पहलवान भी मैदान में आ गए हैं, रेफरी की सिटी बज चुकी है और दंगल का असली मजा लोगों को अब देखने को मिलेगा।
दीपेंद्र हुड्डा ने रात को घोषित किए गए कांग्रेस पार्टी के सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हुए सभी सीटें जीतने का दावा किया. वहीं, एक सवाल के जवाब में कहा कि गुड़गांव लोकसभा और करनाल विधानसभा सीटों से भी उम्मीदवारों की जल्द ही घोषणा की जाएगी। अन्य सवाल के जवाब में दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने जमीनी हकीकत को समझते हुए उम्मीदवारों की घोषणा की है, कई सीटों पर कई-कई मजबूत दावेदार थे, जिनमें से हाईकमान ने बेहतरीन को चुनकर चुनावी मैदान में उतारा है।दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि अपने रोहतक लोकसभा क्षेत्र के लिए घोषणा पत्र जल्द ही जारी करेंगे. उन्होंने मेट्रो को रोहतक तक लाने के अलावा झज्जर में गुरु रविदास यूनिवर्सिटी की बात भी कहीं।
BJP प्रत्याशी डॉ अरविंद शर्मा के बयान पर दी प्रतिक्रिया
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ अरविंद शर्मा के लगातार हो रहे हैं विरोध और उनके द्वारा गुलाबी गैंग कहकर लगाएंगे आरोपी पर प्रतिक्रिया देते हुए दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि वह कुछ भी कहते रहे लेकिन सबको मालूम है सच्चाई क्या है। जनता में सरकार के प्रति बहुत ज्यादा नाराजगी है। इन्होंने लोगों के साथ ज्यादतियां की हैं और किसी की सुनवाई नहीं की, ऐसे में लोग बेहद नाराज हैं। दीपेंद्र हुड्डा ने एक बार फिर अपील करते हुए कहा कि लोगों को इन्हें गांव में रोकने की बजाय लोकसभा और विधानसभा पहुंचने से रोकने पर ध्यान लगाना होगा और अपने गुस्से और नाराजगी को वोट की चोट से मतदान के दिन जाहिर करें।







