Home Haryana गोल्ड मेडल जीतने वाली बॉक्सर नीतू और स्वीटी ने CM खट्टर से...

गोल्ड मेडल जीतने वाली बॉक्सर नीतू और स्वीटी ने CM खट्टर से की मुलाकात, नौकरी का दिया ऑफर लेटर

218
0

चंडीगढ़ (एकता): विश्व बॉक्सिंग चैंपियन में गोल्ड मेडल जीतने वाली नीतू घनघस और स्वीटी बूरा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। मीडिया सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने दोनों बॉक्सिंग चैंपियन को नौकरी का ऑफर लेटर प्रदान किया। बता दें कि चंडीगढ़ स्थित संतकबीर कुटीर पर नीतू घनघस और स्वीटी बूरा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

इस दौरान हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी सेवा नियम के अंतर्गत ग्रुप बी की नौकरी का ऑफर लेटर और 40 लाख कैश रिवार्ड प्रदान किया। पहली बार नॉन ओलंपिक भार वर्ग कैटेगरी के विजेताओं को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने दोनों खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे खिलाड़ी देश-दुनिया में लगातार हरियाणा का नाम चमका रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों ने हरियाणा सरकार की खेल नीति की तारीफ की। इस मौके पर बॉक्सिंग चैंपियन नीतू घनघस ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बनी हरियाणा सरकार की नीतियों से खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलता है।

गौरतलब है कि भारत की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड मेडल आए। पहले नीतू घनघस (48 किग्रा) ने वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में बेहतरीन खेल दिखाया। उन्होंने मंगोलिया की लुत्साइखान अल्तानसेटसेग को मात दी और पहला गोल्ड मेडल जीता। वहीं स्वीटी बोरा ने भी 81 किग्रा वर्ग के फाइनल में चीन की वांग लीना को शिकस्त देकर गोल्ड अपने नाम किया। स्वीटी बोरा वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली 7वीं खिलाड़ी बनी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here