फरीदाबाद, 15 जनवरी – सांसद दीपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आज फरीदाबाद पहुंचे.इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने नेता प्रतिपक्ष के न चुने जाने को लेकर कहा कि सभी विधायकों ने बैठक कर नेता प्रतिपक्ष का नाम हाई कमान को भेज दिया है। हाई कमान को अब नेता प्रतिपक्ष का नाम तय करना है, जो जल्द हो जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने चंडीगढ़ में 70 नंबर कोठी के खाली न करने को लेकर कहा कि बिना मतलब के भाजपा के नेता कोठी को चर्चा में लेकर आ रहे हैं. जबकि वह कोठी नेता प्रतिपक्ष के नाम पर अलॉट है और जल्द ही कांग्रेस की तरफ से नेता प्रतिपक्ष के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। फिर कोठी पर इतना विवाद क्यों।रानियां में ईवीएम चेकिंग के नाम पर मॉक पोल कराने के बारे में पूछने पर उदयभान ने कहा कि बजाए ईवीएम चेक कराने के प्रशासन मॉक पोल करा रहा है। प्रशासन को उम्मीदवार की मौजूदगी में पहले चेकिंग वाली ईवीएम सील कराने चाहिए थे लेकिन ऐसा नहीं किया। यह धोखा है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कहा ये
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि कांग्रेस हरियाणा के कांग्रेस नेताओं की एक महीने पहले ही जिम्मेदारी लगा दी गई थी। हरियाणा कांग्रेस के नेता दिल्ली में प्रचार प्रचार में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा कहीं दूर तक नहीं है। उनकी लड़ाई केजरीवाल से है और कांग्रेस दिल्ली में सरकार बनाएगी।







