हरियाणा | हरियाणा के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर सामने आया है। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने चार विभागों में अभियंता पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 153 पदों को भरा जाएगा और इच्छुक उम्मीदवार 1 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
आयोग की अधिसूचना के अनुसार, लोक निर्माण (भवन एवं सड़क) विभाग में सहायक अभियंता (सिविल) के 80 पद, शहरी स्थानीय निकाय विभाग में नगर अभियंता (सिविल) के 47 पद और विकास एवं पंचायत विभाग में उपमंडल अभियंता (सिविल) पंचायती राज के 26 पदों पर नियुक्तियां होंगी।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रत्येक पद के लिए कैटेगरी के हिसाब से अलग-अलग शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। वहीं, एक बार आवेदन जमा करने के बाद उम्मीदवारों को सभी पदों पर पात्रता के आधार पर विचार किया जाएगा।







