Home Haryana 20 दिसंबर को हरियाणा की सभी सब्जी फल मंडियां रहेंगी बंद,आढ़तियों ने...

20 दिसंबर को हरियाणा की सभी सब्जी फल मंडियां रहेंगी बंद,आढ़तियों ने लिया हड़ताल करने का फ़ैसला

155
0
हरियाणा(TSN):  20 दिसंबर को हरियाणा की सभी सब्जी और फल मंडियां बंद रहेगी। हरियाणा सरकार के खिलाफ सब्जी-फल मंडी के आढ़ती हड़ताल करने का फैसला कर चुके हैं। हरियाणा सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी की हैं जिसमें 1 जनवरी से एक प्रतिशत फीस और सेस फिक्स किए जाने का नियम लागू करने की बात कही है। इसी फ़ैसले का विरोध आढ़ती जता रहे है।
यमुनानगर सब्जी मंडी के प्रधान अमृत वधावन का कहना है कि सरकार द्वारा जारी की गई नोटिफिकेशन में कम माल बेचने वाले और ज्यादा माल बेचने वाले में कोई फर्क नहीं रखा गया है। सरकार की ओर से वसूल की जाने वाली राशि फिक्स कर दी गई है। जो कि सही नहीं है। इसका नुकसान कम आमदनी वाले को उठाना पड़ेगा। इसी को लेकर आढ़तियों में रोष है। उन्होंने कहा की बुधवार को शांति पूर्वक हड़ताल की कॉल की गई है। अपनी मांगो को लेकर सांकेतिक धरना दिया जायेगा। उन्होंने कहा की कांग्रेस सरकार में यह राशि शून्य थी लेकिन कोरोना काल में प्रदेश की मौजूदा सरकार ने इस राशि को बढ़ाया था। हमारी यही मांग है की इस राशि को शून्य किया जाए।
वहीं मंडी में फड़ी लगाने वाले दुकनादार का कहना है की इस स्ट्राइक से छोटे दुकानदारों को बहुत ज्यादा फर्क पड़ेगा। आज अगर सब्जी बचेगी तो वो खराब हो जाएगी। कल स्ट्राइक है कल दुकानें नहीं लगेगी और परसों तक सब्जी खराब हो जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here