Home Haryana कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 9 माह की गर्भवती महिला...

कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 9 माह की गर्भवती महिला को भर्ती करने से किया मना

216
0
करनाल, 15 जनवरी – कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 9 माह की गर्भवती महिला को भर्ती करने से मना करने से हंगामा हो गया.महिला अस्पताल के बाहर दर्द से तड़पती रही, लेकिन डॉक्टरों ने उसे   दाखिल नहीं किया.महिला की सास के अनुसार इलाज को लेकर डॉक्टर से हुई कहासुनी, हुई थी. वहीं  पुलिस को बुलाने पर भी डॉक्टर ने  दाखिल करने से इनकार कर दिया.
परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लगाए ये आरोप 
 करनाल के जटपुरा गांव की गर्भवती महिला की सास ने बताया कि उनकी बहू को पहले तरावड़ी के अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां से करनाल रेफर किया गया। वह अपनी बहू के लिए खाना लेकर गई थी, लेकिन स्टाफ ने उसे अंदर नहीं जाने दिया। आरोप है कि जब उसने वीडियो बनाने की कोशिश की, तो उसका मोबाइल छीन लिया। किसी तरह बहू के पास पहुंचने पर महिला डॉक्टर ने बाहर निकाल दिया।गर्भवती महिला के पति ने बताया कि सुबह से कोई फाइल नहीं बनाई गई और न ही इलाज शुरू किया गया। पत्नी दर्द से कराह रही थी। डॉक्टरों से बात करने पर उन्होंने कहा कि चाहे पुलिस बुला लो या कहीं और ले जाओ, हमारा कुछ नहीं बिगड़ेगा। पति ने चेतावनी दी कि अगर बच्चे को नुकसान हुआ, तो इसकी जिम्मेदारी अस्पताल प्रबंधन की होगी महिला की सास ने डायल-112 की टीम को बुलाया।
एएसआई बिजेंद्र सिंह भी पहुंचे 
मौके पर पहुंचे एएसआई बिजेंद्र सिंह ने बताया कि गर्भवती को बाहर निकाले जाने की सूचना मिलने पर वे अस्पताल पहुंचे।डॉक्टरों से रिक्वेस्ट की गई, लेकिन उन्होंने बदसलूकी का आरोप लगाते हुए एडमिट करने से इनकार कर दिया।डॉक्टर ने कहा कि चाहे मरीज को कहीं भी ले जाओ, वह भर्ती नहीं करेगी.हालांकि सिविल लाइन पुलिस के हस्तक्षेप के बाद गर्भवती को दाखिल किया गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here