Home Ambala अंबाला मे एक बार फिर से दिखा घना कोहरा.. विजिबिल्टी हुई...

अंबाला मे एक बार फिर से दिखा घना कोहरा.. विजिबिल्टी हुई कम वाहन चालको को आ रही समस्या

132
0
अम्बाला, 15 जनवरी –अंबाला मे एक बार फिर से घना कोहरा देखने को मिला.जिससे जनजीवन अस्त- व्यस्त होकर रह गया. कोहरे के कारण विजिबिल्टी इतनी कम हो गई कि वाहन चालको को अपने वाहन की लाइटे जलाकर काफी धीमी गति से वाहन चला रहे है, यही हाल काम पर जाने वाले लोगो का हैं.उनका कहना हैं कि वे अलाव का सहारा ले रहे हैं.ठण्ड भी बढ़ गई हैं जिसके कारण लोगो को अलाव का सहारा लेते हुए देखा गया
बरसात के बाद जहां एक ओर खिली धूप निकलने से लोगो को ठण्ड से कुछ राहत मिली थी. वही अब सुबह मौसम खुल गया था, लेकिन सूर्य देव निकलते ही घना कोहरा छा गया और देखते ही देखते सभी जगह कोहरे की सफ़ेद चादर बिछ गई और लोगो को फिर से परेशानी का सामना करना पड़ा ! यही हाल वाहन चालको का हो रहा हैं. उन्हें वाहनो की दिन मे भी लाइटे जलाकर चलना पड़ रहा हैं ! आलम ये रहा कि कामकाज पर जाने वाले लोगो को काम करने मे भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं.जिस कारण लोगो को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा हैं ! बाज़ारो मे भी लोगो को अलाव के पास बैठे देखा गया ! काम पर जाने वाले लोगो का कहना हैं कि ठण्ड के कारण कुछ भी काम नहीं हो पा रहा हैं.जिस कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही हैं. उन्होंने बताया कि कोहरा भी बहुत ज्यादा हैं,आगे का रास्ता भी नहीं देख पा रहे हैं.उन्होंने कहा कि वे ज्यादा समय अलाव का सहारा ले रहे हैं !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here