Home Crime शादी के 16 दिन बाद ही घर से फरार हुई नव विवाहिता,...

शादी के 16 दिन बाद ही घर से फरार हुई नव विवाहिता, वजह कर देगी हैरान

173
0

पानीपत (एकता): पानीपत जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नव विवाहिता ने शादी के 16 दिन बाद ही घर से सोने के जेवर लेकर फरार हो गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार नव विवाहिता ने यह कदम उस समय उठा+या जब घर पर कोई नहीं था।

दूल्हे के परिवार वालों ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित हर जगह पर तलाशी की लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। फिलहाल पुलिस नव विवाहिता की तलाश कर रही है। बता दें कि दोनों की शादी 12 मई 2023 को हुई थी। नव विवाहिता पढ़ी-लिखी है। वह 27 मई की शाम बिना किसी को बताए घर से फरार हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here