Home Haryana भारतीय किसान मजदूर संघ ने थाना टोल प्लाजा पर दिया सांकेतिक धरना

भारतीय किसान मजदूर संघ ने थाना टोल प्लाजा पर दिया सांकेतिक धरना

144
0
कुरुक्षेत्र, 16 जनवरी ( TSN)-भारतीय किसान मजदूर संघ ने आज थाना टोल प्लाजा पर सांकेतिक धरना दिया और थाना टोल प्लाजा को 2 घंटे के लिए बिल्कुल फ्री करवाया गया है। वही इस धरने पर इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा भी पहुंचे और किसानों की मांग का समर्थन किया। सरकार से किसानों की मांग मानने की अपील की।
2 घंटे के लिए टोल को करवाया बिल्कुल फ्री
भारतीय किसान मजदूर संघ के अध्यक्ष महावीर चहल ने कहा कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को लगभग दो महीने होने वाले हैं, आमरण अनशन पर बैठे हुए,लेकिन सरकार उनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही। और उनकी लगातार तबियत बिगड़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों को MSP पर गारंटी कानून नहीं मिलेगा, तब तक वह अपना धरना समाप्त नहीं करेंगे। इसी को लेकर आज यह 2 घंटे के लिए सांकेतिक धरना दिया गया है और टोल को फ्री करवाया गया है। उन्होंने कहा कि अगर किसानों की मांगे नहीं मानी गई तो और बड़ा कदम उठाने को किसान मजबूर होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here