Home Ambala अंबाला में 35 दिनों से हड़ताल पर बैठे लिपिक वर्ग कर्मचारियों ने...

अंबाला में 35 दिनों से हड़ताल पर बैठे लिपिक वर्ग कर्मचारियों ने आंदो+लन तेज करने की चेतावनी दी

165
0

अंबाला (एकता): हरियाणा में पिछले काफी समय से लिपिक वर्ग कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार अंबाला में भी आज उन्हें लगभग 35 दिन हड़ताल पर बैठे हो चुके हैं। पिछले दिनों सरकार ने एक लेटर जारी किया था, जिसमें साफतौर पर कर्मचारियों को कहा गया था कि अगर आप काम नहीं करेंगे तो आपको सैलरी भी नहीं मिलेगी। जिसके बावजूद वह धरने पर बैठे हुए हैं।

कर्मचारियों का कहना है कि अगर सरकार ने हमारी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया तो एक बड़ा आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार कई तरह के हथकंडे अपना रही है, ताकि हम लोग अपनी हड़ताल को खत्म कर दें। वहीं दूसरी ओर उनका कहना है कि हमारी एक ही मांग है 35400, जो हम मंगवा कर ही रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here