कुरुक्षेत्र, 30 दिसंबर –भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली और मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में शाहबाद के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आज भारतीय जनता पार्टी के नलवी मण्डल और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा नेता सुभाष कलसाना व वरिष्ठ नेता रविंद्र सांगवान मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं से अपने अपने क्षेत्र के बारे फीडबैक हासिल किया गया। बैठक में नलवी मण्डल के कुल 55 बूथ के 11 शक्ति केंद्र प्रमुख मौजूद रहे।
भाजपा नेता सुभाष कलसाना ने बताया कि नलवी मंडल के चुनाव को लेकर संगठन पर सहयोगियों के चयन भी कर लिया गया है। ये सभी हल्के के 5 बूथों पर तय करेंगे कि सभी बूथों पर सक्रिय सदस्य बन गए हैं। जो सक्रिय सदस्य बन जाएगा,उसे भाजपा दायित्व देने का काम करेगी। वही उन्होंने बताया कि 1 जनवरी से 5 जनवरी तक बूथ स्तर पर चुनाव करवाने के बाद मण्डल स्तर पर चुनाव करवाये जाएंगे। भाजपा नेता सुभाष कलसाना ने कहा कि संगठन चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और जल्द प्रदेश में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।







