Home Haryana हरियाणा में मौसम बदला, दिन-रात ठंड में बढ़ोतरी

हरियाणा में मौसम बदला, दिन-रात ठंड में बढ़ोतरी

31
0

हिसार  | हरियाणा में सर्दी ने अचानक अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। राज्य में दिन के तापमान में गिरावट और रात के न्यूनतम तापमान में लगातार कमी के कारण लोगों को अब दिन में भी ठंड महसूस हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में औसत अधिकतम तापमान में कल की तुलना में 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। नूंह में अधिकतम तापमान 26.2°C रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखी गई और हिसार में 5.7°C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम है।

अगले 3 दिन का पूर्वानुमान:

मौसम विभाग का कहना है कि 3 दिसंबर तक हरियाणा में मौसम सामान्यतः शुष्क रहने की संभावना है। 1 दिसंबर से रात्रि तापमान में फिर गिरावट आएगी। इससे वातावरण में नमी बढ़ने की संभावना है।

  • उत्तर और पश्चिमी हरियाणा में सुबह हल्की धुंध बनी रहेगी।
  • दक्षिणी हरियाणा में हल्की से मध्यम धुंध का असर रहेगा।
  • 1 दिसंबर से उत्तर और उत्तर-पश्चिमी शीत हवाएं हल्की से मध्यम गति से चल सकती हैं।

राज्यवासियों को सलाह दी गई है कि ठंड के इस मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखें और विशेष रूप से सुबह-शाम समय पर अतिरिक्त सावधानी बरतें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here