फतेहाबाद (एकता): हरियाणा में पिछले काफी दिनों से मौसम का मिजाज बदल रहा है। लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं उनके लिए वहीं परेशानी का सबब भी बनी हुई है। मीडिया सूत्रों के अनुसार फतेहाबाद में बुधवार सुबह जमकर बारिश हुई। बता दें कि मंगलवार रात भी बारिश ने जमकर कह+र बरपाया था। जिससे जगह-जगह पर पानी इकट्ठा हो गया। जो कि लोगों के लिए परेशानी बना।
जानकारी के मुताबिक जिले में 17.2 एमएम बारिश हुई, जिससे सड़कों पर गंदा पानी इकट्ठा हो गया। बारिश से नरमा की फसल को काफी फायदा होगा। बारिश के कारण जाम की स्थिति बनी रही। दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस बारिश से एक लोगों को एक फायदा तो हुआ है कि मौसम ठंडा हो गया है।







