Home Sonipat बाबा भीमराव अंबेडकर पर राजनीति कर रही हैं कांग्रेस – बीजेपी ...

बाबा भीमराव अंबेडकर पर राजनीति कर रही हैं कांग्रेस – बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

137
0
सोनीपत 25 दिसंबर –अमित शाह के बयान पर देशभर में विपक्षी दल बाबा भीमराव अंबेडकर को लेकर सड़को पर है और लगातार अमित शाह के इस्तीफे की मांग के साथ साथ माफी मांगने की मांग की जा रही है. वहीं भारतीय जनता पार्टी भी लगातार कांग्रेस पर हमलावर होती नजर आ रही है.
आज सोनीपत पहुंचे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमला बोला और कहा कि कांग्रेसी तो फाइव स्टार होटल में राजनीति करते है जनता ने उन्हें सड़को पर पहले ही भेज दिया था. उन्होंने कहा कि  कांग्रेस का काम ही दूसरे के कंधे पर बंदूक रखकर चलाने का है, आज बाबा भीमराव अंबेडकर की बात करने वाले जब राज में थे तो उनका सम्मान क्यों नहीं किया गया, कांग्रेस बाबा भीमराव अंबेडकर पर अब राजनीति कर रही है। वहीं कांग्रेस के जिला प्रमुखों की नियुक्ति एक बार फिर रोक लगने पर कहा कि कांग्रेस  गुटबाजी है, कभी किसी को नेतृत्व दिया जा रहा है कभी किसी को।आज मोहनलाल बडोली सोनीपत की छोटूराम धर्मशाला में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस पर आयोजित सुशासन दिवस लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंथे थे. इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक भी ली.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here