Home Haryana सुशील गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल के रोड शो को बताया कामयाब.. लोगों...

सुशील गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल के रोड शो को बताया कामयाब.. लोगों का मिला प्यार और समर्थन

111
0
कैथल : चन्द्रिका ( TSN)- कैथल पहुंचे हरियाणा गठबंधन से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील गुप्ता ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रोड शो को सफल बताया.उन्होंने कहा कि लोगों का प्यार और समर्थन मिल रहा है.इसी कड़ी में कल हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कुरुक्षेत्र लोकसभा के विभिन्न इलाकों का दौरा करेंगे और लोगों को संबोधित करेंगे.सुशील गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल की 10 गारंटी के बारे में भी जानकारी दी.
अरविंद केजरीवाल की 10 गारंटी में मिलेगा ये 
सुशील गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की 10 गारंटी में  24 घंटे मुफ्त बिजली, वर्ल्ड क्लास शिक्षा व्यवस्था,  फ्री इलाज, चीन से कब्जा मुक्त,सेना को पूर्ण स्वतंत्रता,अग्नि वीर योजना बंद,OPS पुरानी पेंशन बहाली, भ्रष्टाचार मुक्त देश, जीएसटी होगी पीएमएलए से बाहर, 2 करोड नौकरियां और किसानों को MSP शामिल है.सुशील गुप्ता ने कहा कि इंडिया गठबंधन मुद्दों के आधार पर चुनाव लड़ रहा है.हम जनता के सामने एक सुनहरे भविष्य का विजन रख रहे हैं.  जबकि भाजपा के पास बताने को ना कोई काम है ना कोई विज़न है.भाजपा प्रत्याषी और नेता लगातर झूठ का प्रचार कर रहे हैं.सुशील गुप्ता ने कहा कि इंडिया गठबंधन पूरी ताकत से एक जुट होकर दिन रात मेहनत कर तानशाही के खिलाफ लड़ रह है. इसी कड़ी में कल 16 तारीक को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कुरुक्षेत्र में प्रचार करेंगे वे जनता को संबोधित करेंगे
इनेलो और जजपा  पर बोला जुबानी ह*मला 
वहीं इनेलो और जजपा  पर जुबानी ह*मला बोलते हुए इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुशील गुप्ता ने कहा कि चौटाला परिवार भाजपा के लिए काम करता है. आज उनके पार्टी के विधायक नारनौंद से रामकुमार गौतम ने कहा कि किसी को भी वोट दे देना लेकिन सुशील कुमार गुप्ता को नहीं देना मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि आप सीधे तौर पर ही भाजपा के लिए वोट की अपील क्यों नहीं करते. आज हरियाणा प्रदेश की जनता को चौटाला परिवार गुमराह कर रहा है.एक तरफ अभय सिंह चौटाला अनर्गल बातें करते  है. वहीं दूसरी तरफ दुष्यंत चौटाला और उनके पार्टी के नेता जनता को गुमराह करने में लगे हैं,जबकि यह भाजपा की B टीम है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here