सोनीपत,14 दिसम्बर :- बजरंग पूनिया ने शंभू बॉर्डर पर रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत में कहा कि देश का अन्नदाता अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के सामने आंदोलन पर बैठा है, पहले 13 महीने आंदोलन किया और अब 10 माह से आंदोलन कर रहा है,किसानों की मांगों को सरकार को पूरा कर देना चाहिए , देश के अन्नदाता के साथ अन्याय सरकार कर रही है , किसान शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करना चाहते हैं लेकिन हरियाणा सरकार उन्हें रोक रही है, अब तो किसान आमरण अनशन पर भी बैठे है.
राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के किसान आंदोलन के दौरान हरियाणा से करीब 750 लड़कियां गायब होने और युवाओं को नशा बेचने के आरोपों पर बजरंग पूनिया ने कहा कि रामचंद्र जांगड़ा बूढ़े हो चुके हैं. उनका मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है. केंद्र और राज्य में उनकी सरकार नशे कारोबार पर रोक लगवाए गायब लड़कियों पर जांच करवाएं, उनका बयान बहुत ही शर्मनाक है.
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर भी किया कटाक्ष
वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली के किसानों के हितों में बयान पर भी बजरंग पूनिया का कटाक्ष करते हुए कहा कि किसानों को दिल्ली जाने से कौन रोक रहा है. किसान अब पैदल जा रहे हैं उसके बावजूद किसानों पर पुलिस बल प्रयोग हो रहा है ,किसानों के रास्तों में किले गाढ़ी जा रही है वन नेशन वन इलेक्शन पर भी बजरंग पूनिया ने कहा कि बीजेपी सरकार आम जनता को मुद्दों से भटकाने का काम कर रही है , बीजेपी लोगो को धर्म जाति पाती पर बांटने का काम कर रही है अपने देश में तो व्यवस्था ठीक नहीं है और बात बांग्लादेश की जनता को बचाने की कर रहे हैं।







