कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)- आम आदमी पार्टी के कुरुक्षेत्र से मौजूद जिला अध्यक्ष जगबीर जोगना खेड़ा ने आम आदमी को अलविदा बोल दिया है।जगबीर जोगन खेड़ा लगभग पिछले 7 महीनो से आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष थे।
जगबीर जोगना खेड़ा बोले किया जा रहा था अनदेखा
जगबीर जोगना खेड़ा ने कहा कि पिछले 7 महीना से वह जिला अध्यक्ष थे। लेकिन पार्टी में तन मन धन से काम करने के बावजूद भी उनको मान सम्मान नहीं मिला। जिसके चलते आज वह पार्टी को अलविदा कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनो से वह राज्यसभा सांसद संदीप पाठक से मिल कर बात करना चाह रहे थे,लेकिन पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उनको उनसे नहीं मिलने दिया और आज जब वह कुरुक्षेत्र पहुंचे तो उनसे बात करनी चाहिए, लेकिन जिला अध्यक्ष को वहां पर भी कोई तवज्जो नहीं दी गई। जिसकी वजह से वह यह पार्टी छोड़ रहे है। उन्होंने कहा कि वह पिछले कई महीनो से लगातार यह अनदेखी देख रहे थे। जगबीर जोगना खेड़ा ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ये समझ बैठे है कि उनकी सरकार हरियाणा में बनी पड़ी है।इसलिए वह पार्टी के कार्यकर्ताओं को तवज्जो नहीं दे रहे हैं।







