अंबाला(TSN):सुपर-100 की तर्ज पर हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर केरियर देने के लिए 9वीं व 10वीं के बच्चों के लिए स्पेशल अभियान चलाया हैं। इस अभियान में मिशन बुनियाद के तहत बच्चों को बेहतर शिक्षा दी जा रही है। अभी तक इस अभियान से करीब 5 हजार छात्र लाभ ले रहे है। इसके लिए हरियाणा सरकार द्वारा103 सेंटर चलाए जा रहे हैं।
मिशन बुनियाद व सुपर-100 के तहत आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन खोल दिए गए हैं और 15 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे। इसके बाद 30 जनवरी को परीक्षाएं होंगी। इस दौरान मिशन बुनियाद व अन्य का लाभ ले रहे छात्रों ने कहा कि इस अभियान के साथ जुड़कर उन्हें लाभ मिल रहा है और हर विषय को बेहतर तरीके से समझाया जा रहा हैं।







