Home Crime फरीदाबाद में CM उड़नदस्ते की टीम ने दो राशन डिपो पर छापेमारी...

फरीदाबाद में CM उड़नदस्ते की टीम ने दो राशन डिपो पर छापेमारी की कार्रवाई को दिया अंजाम

179
0

फरीदाबाद (अंकुर कपूर): फरीदाबाद में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने दो राशन डिपो पर छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान दोनों डिपो पर 8 क्विंटल चीनी व 129 क्विंटल गेहूं कम पाया गया। फरीदाबाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के डीएसपी राजेश चेची ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम को पिछले काफी दिनों से गुप्त सूचनाएं मिल रही थी। गांव आलमपुर धौज के राशन डिपो धारक कमल और उससे अटैच डिपो पर गेहूं व चीनी की कालाबाजारी की जा रही है।

सूचना के आधार पर उनकी टीम ने उक्त डिपो पर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। छापेमारी के दौरान टीम को दोनों डिपो पर 8 क्विंटल चीनी व 129 क्विंटल गेहूं कम पाया गया। जिस मामले में खाद्य आपूर्ति विभाग उप निरीक्षक बल्लमगढ़ अखिलेश जैन की शिकायत पर पुलिस थाना धौज में केस दर्ज करवा दिया गया है। मौके पर राशन डिपो धारक उपस्थित न होने के कारण इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here