Home Ambala मंत्री अनिल विज बोले…किसानों को मान लेनी चाहिए सुप्रीम कोर्ट की बात

मंत्री अनिल विज बोले…किसानों को मान लेनी चाहिए सुप्रीम कोर्ट की बात

115
0
अम्बाला, 14 दिसम्बर -खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल आमरण अनशन पर बैठे हैं! इस पर केबिनेट मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसानों और सुप्रीम कोर्ट की बातचीत चल रही है.किसानों को सुप्रीम कोर्ट की बात मान लेनी चाहिए! वहीं अनिल विज ने प्रियंका गांधी के एक बयान पर तलख़ टिप्पणी की है.
मंत्री अनिल विज ने कहा कि जो कांग्रेसी संविधान की लाल किताब लिए घूम रहे हैं वो आपातकाल में तत्काल प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने संविधान क़ो छलनी किया था. उन्होंने कहा कि इस किताब पर उस खून का रंग है संविधान कि आत्मा के साथ छेड़छाड़ कि गई थी. बाबा साहेब ने जो संविधान बनाया उसमे धर्मनिरपेक्ष और समाजवाद शब्द नहीं था. बाबा साहब भी ये शब्द लिख सकते थे,लेकिन उन्होंने नहीं लिखा.उस वक्त की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने संविधान के मूल भाव को बदल दिया और संविधान जख्मी हुआ है उसे पर संविधान का खून लगा हुआ है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here