Home Crime आंखों में मिर्ची डालकर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जनता की...

आंखों में मिर्ची डालकर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जनता की मदद से पुलिस के हाथ लगी सफलता

217
0

महेंद्रगढ़ (एकता): हरियाणा के महेंद्रगढ़ में कनीना के गांव में अनोखे तरीके से लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। बता दें कि आंखों में मिर्ची डालकर बदमाशों ने लूट की। मीडिया सूत्रों के अनुसार जनता की मदद से पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी। कनीना उपमंडल के गांव धनोन्दा निवासी संदीप उर्फ मनोज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अगियार गांव में उसकी दुकान है।

वह बाइक से दुकान पर जा रहा था तो खड़खडावास के पास अज्ञात लोगों ने उसकी आंखों में मिर्ची डाल दी और बैग छीनकर फरार हो गए। जिसकी सूचना उन्होंने 112 डायलकर पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गुनहगारों को खेड़ी गांव के समीप जनता की सहायता से पकड़ लिया। लोगों की मदद से खेड़ी गांव के समीप से आरोपी को पकड़ लिया गया और पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here