पलवल : चन्द्रिका ( TSN)-हीट वेव के चलते पलवल जिले में भी पशुओं में डी हाई ड्रेशन की समस्या बढ़ रही हैं.जिससे पशुओं का दूध घट रहा है. पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग पलवल द्वारा पशुपालकों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि गर्मी के तापमान को देखते हुए पशुपालन पशुओं को खुले में ना छोड़े। गर्मी से बचाव के लिए पेडों के नीचे या फिर शेड़ के अंदर बांधें, जहां पर हवा का वेंटिलेशन सही प्रकार से हो और पशुओं को गर्मी से बचाया जा सके.
डेयरी संचालकों को भी दिए निर्देश
पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग पलवल द्वारा डेयरी संचालकों को भी निर्देश दिए गए हैं की पशुओं को समय -समय पर ठंडा पानी पिलाऐं। पशुओं के ऊपर पानी का छिडक़ाव करें, जिससे पशुओं का तापमान कम रहे और गर्मी से बचाया जा सके ।पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग के उप निदेशक डॉ. वीरेंद्र सहरावत ने बताया कि पशुपालन विभाग पलवल द्वारा 27 टीमों का गठन किया गया है। इसके अलावा नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है। पब्लिक हेल्थ और पंचायत विभाग को भी लेटर जारी किया गया है। पशुओं के लिए पानी की सप्लाई सुचारू रूप से की जाए। पशुओं को संतुलित आहार दें।वहीं डेयरी संचालक हेमराज ने बताया कि अबकी बार गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं. पशुओं को हीट वेब से बचाने के लिए विशेष ख्याल रखा जा रहा है। शेड के अंदर पंखे और कूलर की व्यवस्था की गई। पशुओं को सुबह व शाम के समय में नहलाया जाता है। गर्मी के बढ़ते तापमान के कारण पशुओं को दो से तीन लीटर दूध देना कम कर दिया है। गर्मी के कारण पशुओं को भारी परेशानी हो रही है। छोटे पशुओं में गर्मी से बीमारी फ़ैल रही हैं दस्त की समस्या सामने आ रही हैं







