Kurukshetra, 08 April-अप्रैल से गेहूं की हुई सरकारी खरीद हो चुकी है लेकिन अभी तक कुरुक्षेत्र अनाज मंदिरों में गेहूं की बेहद कम आवक हुई है. शाहबाद अनाज मंडी में गांव छापरी के किसान द्वारा लाई गई 42 क्विंटल गेहूं की पहली ढेरी आज जिला खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा खरीद की गई। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह गोल्डी, रविंद्र सांगवान और सुभाष कलसाना मौजूद रहे। उन्होंने किसान प्रेम कुमार को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
मार्केट कमेटी के सचिव कृष्ण कुमार मलिक ने कहा कि आज गांव छपरी के किसान प्रेम कुमार द्वारा गेहूं की पहली ढेरी लाई गई थी। जिसे जिला खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा खरीद लिया गया है।उन्होंने कहा कि किसानों को मंडी में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। किसानों को 2425 रुपए सरकारी रेट की दिया जाएगा।जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वह अपनी फसल को सुखाकर लाइन ताकि खरीद कार्य में किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।
भाजपा नेता सुभाष कलसाना ने कहा की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जो वादा की था कि किसान की फसल 48 घण्टे में खरीद ली जाएगी।उस वादे को आज उस वादे को पूरा कर किया गया है। आरती संगठन के प्रधान बिट्टू कालड़ा ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि राजस्थान और मध्य प्रदेश में ₹200 का बोनस दिया जा रहा है.हरियाणा के किसानों का खर्चा भी बहुत होता है,इसीलिए200 रुपये किसानों को देने की घोषणा जल्द से जल्द करें।







