हिसार 13 दिसंबर—-जाने-माने दूरसंचार सेवा प्रदाता वोडाफोन आइडिया (वी) ने बताया कि ओपनसिगनल की नेटवर्क एक्सपीरिएंस रिपोर्ट नवम्बर 2024 के अनुसार इसे हरियाणा में उत्कृष्ट 4G नेटवर्क उपलब्ध कराने के लिए सराहा गया है।
इस अवसर पर दीपक राव, क्लस्टर बिज़नेस हैड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ने कहा, ‘‘हमें खुशी है कि हमें हरियाणा में शानदार 4G नेटवर्क परफोर्मेन्स के लिए सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि हमारे नेटवर्क को सशक्त बनाने तथा उपभोक्ताओं को सहज कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए हमारे सतत निवेश की पुष्टि करती है। हम अपने उपभोक्ताओं को कनेक्टिविटी का उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करते रहने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।’ओपनसिगनल की रिपोर्ट हरियाणा सहित देश भर में नेटवर्क के परफोर्मेन्स में सुधार लाने के वी के सतत प्रयासों की पुष्टि करती है। इसी साल अप्रैल में एफपीओ के ज़रिए रु 18,000 करोड़ की राशि जुटाई थी







