Home Ambala अंबाला: मोती नगर में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार...

अंबाला: मोती नगर में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

113
0

अंबाला । अंबाला शहर के मोती नगर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई। घटना उस समय हुई जब परिवार के सदस्य दोपहर में भोजन कर रहे थे। इसी दौरान उनके मकान की जर्जर छत अचानक ढह गई।

सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। एसडीएम ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए बताया कि मकान काफी पुराना था और उसकी हालत काफी खराब थी। प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ कि छत गिरने की वजह मकान की जर्जर स्थिति थी।

नागरिक अस्पताल की पीएमओ (प्रमुख चिकित्सा अधिकारी) डॉ. रेणु ने जानकारी दी कि शाम करीब 4 बजे एक बच्चा और एक दंपति को अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है।

प्रशासन द्वारा घटना की जांच की जा रही है और पीड़ित परिवार को राहत देने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here