Home Accident यमुनानगर में ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझी, शराब के नशे में की...

यमुनानगर में ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझी, शराब के नशे में की थी दोस्त की हत्या

197
0

यमुनानगर (अकुंर कपूर): यमुनानगर में पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझा लिया है। दशहरे के दिन युवक की हत्या के मामले को पुलिस ने महज 3 दिन में सुलझा लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पूछताछ में बताया कि शराब के नशे में उसने अपने दोस्त की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी थी। हांलाकि हत्या के दिन आरोपी की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

मृतक यमुनानगर के आजाद नगर का रहने वाला था और वैल्डिंग का काम करता था। लेकिन पत्नी से झगड़े के चलते वो कभी भाई के साथ तो कभी अकेला रहता था लेकिन दशहरे के दिन सुरेश और उसके दोस्त इंद्रजीत ने शराब पी और किसी व्यक्ति से उनका झगड़ा हो गया हालांकि सुरेश ने मामला निपटा दिया था। लेकिन बाद में दोनों के बीच फिर बहस हुई और जिससे बात हत्या तक पहुंच गई। आरोपी इंद्रजीत सिंह भी यमुनानगर में शिवपुरी इलाके में रहता है और दोनों की पुरानी दोस्ती थी अब पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। हांलाकि आरोपी को कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here