Home Crime साइबर ठगी के 6 आरोपियों को दिल्ली से किया गिरफ्तार..नकली पुलिस बनकर...

साइबर ठगी के 6 आरोपियों को दिल्ली से किया गिरफ्तार..नकली पुलिस बनकर की ठगी

92
0
13 दिसंबर,सिरसा। साइबर क्राइम पुलिस टीम सिरसा की एक विशेष टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर की चतरगढ पट्टी निवासी एक महिला के साथ डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करीब 90  हजार रुपए की साइबर ठगी करने के मामलें में 6 आरोपियों को दिल्ली से काबू कर लिया है ।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आदित्य सिंह निवासी लक्ष्मी नगर ईस्ट दिल्ली,पुनीत भारती निवासी गणेश नगर ईस्ट दिल्ली,अरमान आलम निवासी मामेरा गली नंबर 7 सैक्टर 66 नोएडा उत्तर प्रदेश,दीपक निवासी गणेश नगर पाडंव नगर न्यू कॉम्पलैक्स शंकरपुरा न्यू दिल्ली,रिषिकेश निवासी निवासी न्यू अशोक नगर दिल्ली व फरमान अली निवासी सैक्टर 66 नोएडा उत्तर प्रदेश के रुप में हुई है । गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर 15 हजार रुपए ठगी की राशि भी बरामद कर ली है । गिरफ्तार किए गए आरोपियों  आदित्या सिंह,पुनीत भारती,दीपक,तथा रिषिकेश को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है,जबकि अरमान आलम तथा फरमान अली दो आरोपियों को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है ।
इस मामले की जानकारी देते साइबर पुलिस थाना प्रभारी रमित कुमार ने बताया कि इस संबंध में चतरगढपट्टी निवासी राणो बाई पत्नी गुरप्रीत सिंह की शिकायत पर बीती 27 नंबवर 2024 को साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन सिरसा में साइबर ठगी का अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई थी । जानकारी के अनुसार बीती 22 नवंबर 2024 को पीड़िता के मोबाइल फोन पर अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप के जरिए फेक कॉल कर बताया कि उसके भाई को रेप के मामले में गिरफ्तार किया गया है । उसके बाद अज्ञात व्यक्तियों ने अकाउंट नंबर भेजकर करीब 90 रुपए की ठगी कर ली । मामले को शीघ्र अति शीघ्र सुलझाने के लिए साइबर पुलिस स्टेशन की एक विशेष टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे । साइबर पुलिस ने आमजन को आगाह करते हुए कहा कि डिजिटल अरेस्ट के नाम पर हो रही ठगी से सावधान व सतर्क रहें यदि उनके पास इस तरह की कोई कॉल आती है, तो तुरंत पुलिस को सुचित करें ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जाए ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here