हरियाणा | पिछले दिनों पंजाब द्वारा हरियाणा को पानी नहीं दिए जाने के बाद अब हरियाणा के हालात बद से बदतर हो गए हैं। हरियाणा के तीन जिले सिरसा फतेहाबाद और हिसार में पानी का संकट गहरा गया है तो ऐसे में गर्मी का पीक सीजन शुरू होने के बाद अब पानी के लिए हर जगह हाहाकार मचता हुआ दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों ने पानी की मांग को लेकर आज सिरसा के लघु सचिवालय में विरोध प्रदर्शन कर धरना भी दिया। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार ने पीने के पानी का प्रबंध भी नहीं किया है इसके साथ ही सिंचाई के लिए भी पानी का कोई प्रबंध सरकार द्वारा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि आज देर शाम तक नहरों में पानी भी खत्म हो जाएगा और सिरसा जिला की अधिकतर नहरे खाली पड़ी है तो ऐसे में सिंचाई का संकट भी उनके सामने आ खड़ा हुआ है। इसके साथ ही कई नहरे में तो एक बूंद भी पानी नहीं है तो ऐसे में पीने की पानी की समस्या भी देखने को मिल रही है। किसानों ने सरकार से पानी की मांग को लेकर आज सिरसा के लघु सचिवालय में विरोध प्रदर्शन किया और धरना भी दिया। किसानों ने सरकार से जल्द से जल्द पानी की मांग को पूरा करने की अपील भी की है।
किसान स्वर्ण सिंह विर्क जसवीर सिंह भट्टी और गुरदास सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से सिरसा सहित फतेहाबाद और हिसार जिला में पानी का संकट गहराया हुआ है हालांकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान हरियाणा को एक भी बूंद पानी देने को तैयार नहीं है लेकिन हरियाणा सरकार भी हरियाणा के लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। किसानों का कहना है कि बिना पानी के कैसे जीवन यापन किया जा सकता है यहां तक कि कई वाटर बॉक्स की टंकियों में पानी बिल्कुल भी नहीं है तो ऐसे में पीने के पानी का प्रबंध कैसे होगा। किसानों का कहना है कि सरकार को जल्द से जल्द पानी की उचित व्यवस्था करनी चाहिए ताकि नरमा कपास की बिजाई सही तरीके से की जा सके। इसके साथ ही सरकार को जल्द से जल्द पीने के पानी की भी उचित व्यवस्था करनी चाहिए इसके साथ ही किसानों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अगले कुछ दिनों में हरियाणा सरकार ने पानी की उचित व्यवस्था नहीं की तो किसानों को आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा।







