कैथल, 12 दिसंबर -नारायण सेवा संस्थान कैथल ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया. इस दौरान संस्था ने अपने विभिन्न सामाजिक कार्यों की विस्तृत जानकारी दी.इस संस्था का उदेश्य मानव सेवा ही नारायण सेवा है.
बता दें कि नारायण सेवा संस्थान पिछले 39 वर्षों से काम कर रही है.इसमें जिन लोगों ने अपने अंग खो दिए हैं या अपाहिज हो गए हैं उनको अंग देने का काम यह संस्था कर रही है.उदयपुर के अलावा और अन्य शहरों में भी यह संस्था कृत्रिम अंग देने का काम करती है।यह संस्था जब शुरू हुई कैलाश जी के द्वारा घरों में एक मुट्ठी आटा लेकर इसको स्थापित किया गया. उसके बाद उन्होंने मुंबई के डॉक्टर से संपर्क करके लोगों को कृत्रिम एक अंग देने का काम भी इस संस्था के द्वारा शुरू किया गया.







