Home Haryana पहलवान बजरंग पूनिया के शंभू बॉर्डर पर जाने के ऐलान पर...

पहलवान बजरंग पूनिया के शंभू बॉर्डर पर जाने के ऐलान पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने दी प्रतिक्रिया

184
0
चंडीगढ़, 12 दिसंबर –पहलवान बजरंग पूनिया द्वारा शंभू बॉर्डर पर जाने  के ऐलान पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने प्रतिक्रिया दी है.उन्होंने कहा कि बजरंग पुनिया कांग्रेस नेता है और उन्हें किसने रोका है बिल्कुल जाएं वह शंभू बॉर्डर लेकिन वह एक बार बांग्लादेश में भी जाकर आए जहां हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं.कृष्ण बेदी ने तंज कसते हुए कहा कि अब भूपेंद्र हुड्डा ,दीपेंद्र हुड्डा रणदीप सुरजेवाला, कुमारी शैलजा इन सब ने तो बोलना बंद कर दिया है अब बजरंग पुनिया ने बोलना शुरू किया है.
कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि  प्रदेश सरकार ने और केंद्र सरकार ने किसानों की भलाई के लिए जितना काम किया है उतना किसी ने नहीं किया.हरियाणा के किसानों के संगठन भी कह रहे हैं कि हम इस आंदोलन में साथ नहीं आएंगे.बेदी ने कहा कि बजरंग पुनिया अगर जाना चाहते हैं तो वह जाए यह भारत देश आजाद है कोई भी कहीं जा सकता है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here