अंबाला : चन्द्रिका ( TSN)- आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा की अगुवाई में वीरवार को क्षेत्र के तीन गांव में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यकर्ता सम्मान समारोह में 21 सदस्यीय नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई और उन्हें सम्मानित भी किया गया।
आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा ने कहा कि अम्बाला छावनी के गांव खतौली, गरनाला और बरनाला में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर ब्लॉक प्रभारी अवतार सिंह बलाना भी मौजूद रहे सभी कार्यकर्ताओं को मेम्बरशिप कार्ड भी वितरित किए गए। चित्रा सरवारा ने कहा कि प्रदेश में लोग लगातार आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। आज के समय में हरियाणा में आम आदमी पार्टी का संगठन सबसे मजबूत है।