Home Haryana डेरा सच्चा सौदा में लगा फ्री आई कैंप…मरीजों को चश्में और दवाइयां...

डेरा सच्चा सौदा में लगा फ्री आई कैंप…मरीजों को चश्में और दवाइयां दी जा रही नि:शुल्क

235
0
12 दिसम्बर,सिरसा–– सिरसा  डेरा सच्चा सौदा में
फ्री आई कैंप शुरू हो गया है.डेरा सच्चा सौदा के प्रांगण में शेड के नीचे बनाए गए अलग-अलग कैबिनों में देश के अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों से पहुंचे प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों के आंखों की जांच शुरू की। इससे पूर्व मरीजों के आंखों का विजन सहित अन्य सभी प्रकार की जांच की गई। कैंप में मरीजों का पंजीकरण 10 दिसंबर से जारी है और वीरवार दोपहर बाद तक 3000 से अधिक मरीजों का पंजीकरण हो चुका है। जबकि 1050 मरीजों की आंखों की जांच हो चुकी है। कैंप में मरीजों को चश्में और दवाइयां भी नि:शुल्क दी जा रही हैं।
बता दें कि  शुक्रवार 13 दिसंबर से शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल में बनाए गए आधुनिक ऑपरेशन थिएटर में चयनित मरीजों के ऑपरेशन शुरू होंगे। कैंप में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादार मरीजों की सेवा में जुटे हैं.शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका गर्ग इन्सां ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा द्वारा पिछले 32 साल से लगातार जरूरतमंद मरीजों की आंखों में रोशनी भरने का कार्य किया जा रहा है। यह 33वां कैंप है, जिसमें अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों के नेत्र रोग चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे है। कैंप में चयनित मरीजों के सफेद मोतियां सहित अन्य ऑपरेशन किए जाएंगे।कैंप में शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल के चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ के सदस्यों की ओर से ऑपरेशन के लिए चयन होने वाले मरीजों के ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी सहित अन्य सभी प्रकार की जांच भी फ्री में की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here