अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला छावनी में युवा कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कुश्ती फेडरेशन अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह का पुतला फूंककर उनकी गिरफ्तारी की मांग की। बता दें कि बृजभूषण सिंह पर महिला पहलवानों ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं।
मीडिया से बात करते हुए युवा कांग्रेसी नेता अतुल महाजन ने कहा कि बड़े शर्म की बात है, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार एक तरफ ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का नारा देती है वहीं दूसरी तरफ भाजपा के सांसद व नेता बेटियों का योन शोषण करते हैं।
देश की बेटियों के साथ ये अनन्य बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देश-विदेश में भारत के नाम का पर्चम लहराने वाली देश के लिए ये मैडल लेकर आने वाली अनेक बहन-बेटियां भाजपा नेताओं की गंदी मानसिकता के कारण आज घर बैठने को मजबूर हैं।







