12 दिसम्बर,गुरुग्राम- गुरुग्राम स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की गरिमामयी उपस्थिति में पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, फ़रीदाबाद और हरियाणा राज्य सीएसआर ट्रस्ट के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए.
गुरुग्राम के सेक्टर 14 स्थित राजकीय महिला कॉलेज में पावर ग्रिड व हरियाणा सी एस आर के बीच हुए एमओयू के जरिए 100 बिस्तरों वाले गर्ल्स हॉस्टल और शिक्षण ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा और विभिन्न आईटी, चिकित्सा, संगीत उपकरणों की आपूर्ति की जाएगी.इस प्रोजेक्ट पर अनुमानित 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.इस सीएसआर पहल का उद्देश्य गुरुग्राम के आसपास की बेटियों को बेहतर शिक्षा सुविधाएं प्रदान करना और महिला सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ना है। यह महिला-केंद्रित सीएसआर पहल बेटियों को उच्च शिक्षा और पेशेवर करियर बनाने में सहायता करेगी.इस एमओयू पर पॉवर ग्रिड के जनरल मैनेजर अशोक कुमार मिश्रा व जिला उपायुक्त अजय कुमार ने हस्ताक्षर किए.







