करनाल, 12 दिसंबर – करनाल के असन्ध हल्के से कांग्रेस पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी ने अपनी ही पार्टी के लोगो पर सवाल खड़े कर दिए है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा विधानसभा चुनाव के नतीजे के दौरान ईवीएम से धोखाधड़ी एक फैक्टर हो सकता है लेकिन उससे बड़ी वजह हमारा संगठित ना होना भी है। आपसी तालमेल न होने की वजह से वरिष्ठ नेताओं की आपस में बातचीत भी नहीं होती है। जिस कारण से लोगों में गलत संदेश चला गया। बीजेपी ने इस कारण को बहुत अच्छे से भुनाया और इसको नेगेटिव बनाकर फैलाया जिसका कांग्रेस को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि अब अपने आप को इस कारण से बचने के लिए प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी के अलग-अलग बयान आ रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष आज कुछ और कह रहे हैं कल कुछ और कह रहे थे। प्रदेश प्रभारी उनका खंडन कर रहे हैं।
हरियाणा में कांग्रेस गिरी है मरी नही
शमशेर सिंह गोगी ने कहा कि मैं पहले भी इस बात पर जोर दिया है कि अगर हम अपनी सोचेंगे तो पार्टी का नुकसान होना निश्चित है। पार्टी का इतना बड़ा नुकसान हो गया लेकिन यह अभी भी आपसी तालमेल नहीं बन पा रहे है,जिसका खामियाजा कार्यकर्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।कार्यकर्ता निराश भी है और हताश भी है।वह दिल्ली में बैठे शीर्ष नेतृत्व की ओर ताक रहा है कि हरियाणा कांग्रेस को कोई अच्छा व नया नेता मिले।उन्होंने कहा कि आने वाले नए साल 2025 में हरियाणा कांग्रेस को नया नेतृत्व देखने को मिलेगा। हरियाणा में कांग्रेस गिरी है लेकिन मेरी नहीं है।
किसानों के आंदोलन पर बोले गोगी खुद पहले पैदल आने को बोला,अब जाने नही दे रहे
अपनी मांगों को लेकर किसानों के दिल्ली कूच करने पर गोगी ने कहा कि क्या पंजाब के किसान इस देश के नागरिक नहीं है।सरकार हाई कोर्ट व सुप्रीम कोर्ट की बात भी नहीं मान रही है। सरकार ने खुद किसानों को पैदल जाने को कहा था,अब उनको पैदल भी नही जाने नहीं दिया जा रहा है और उनके ऊपर अत्याचार अलग से किया जा रहा है उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग हरियाणा सरकार की प्रॉपर्टी नहीं है जिस कारण वह किसानों को रोक रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरीके से क्लेश और बढ़ेगा अगर हर प्रदेश अपनी-अपनी सीमाएं सील करेगा तो कैसे काम चलेगा देश कैसे चलेगा। आरएस की पॉलिसी के नीतिगत यह सब किया जा रहा है जैसे मणिपुर में किया, उत्तर प्रदेश में वोट तक डालने नहीं दिए गए और महाराष्ट्र में तो कितना गदर हुआ कि गांव में जनसंख्या कम और वोट ज्यादा निकले। उन्होंने कहा कि बीजेपी ठगी से सत्ता में आ सकती है लेकिन लोगों के दिलों को नहीं जीत सकती है।







