Home Haryana योग हमारी प्राचीन धरोहर, स्वस्थ भारत का आधार : कृष्णपाल गुर्जर

योग हमारी प्राचीन धरोहर, स्वस्थ भारत का आधार : कृष्णपाल गुर्जर

2
0

सुंदर कुंडू,पलवल | अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

इस मौके पर पूर्व विधायक दीपक मंगला, उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, डीएमसी मनीषा शर्मा, जिला आयुष अधिकारी डॉ. हमीदुल्ला सहित जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास किया और लोगों को नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है, जो आज पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना ले तो हर परिवार स्वस्थ और खुशहाल बन सकता है। स्वस्थ परिवार ही एक मजबूत और समृद्ध राष्ट्र की नींव रखते हैं।

उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाता है। तनावमुक्त जीवन जीने और शरीर को निरोग रखने के लिए प्रतिदिन योग करना बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे योग को केवल एक दिन तक सीमित न रखें बल्कि इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।

कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग आज विश्व के 177 देशों तक पहुंच चुका है और वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान बन गया है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है और शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ नागरिक ही देश को विकसित राष्ट्र बना सकते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here